ऋतिक रोशन के नाना मशहूर निर्माता जे ओमप्रकाश मेहरा का मुंबई में निधन !
ऋतिक के नाना और अपने समय के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक-निर्माता जय ओम प्रकाश के निधन मुंबई में हो गया है। एक्टर दीपक पराशर ने ट्विटर के जरिए इस संबंध में जानकारी दी है। हालांकि उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। वह बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे।आपको बता दें कि ऋतिक अपने नाना के बेहद करीब रहे हैं।
साथ ही वह उनके संघर्ष के दिनों से बेहद प्रभावित भी रहे हैं। जे ओम प्रकाश मेहरा की इकलौती बेटी पिंकी ने राकेश रोशन की पत्नी हैं। एक जमाने में उनकी फिल्में सिनेमा में रिकार्ड कायम कर चुकी हैं। उनकी अधिकतर फिल्मों के नाम ए से शुरू होते थे। उनकामानना था कि ए अक्षर उनकी फिल्मों के लिए लकी साबित होता है।

मेहरा साहब के फिल्मों की लंबी फेहरिस्त पर फोकस किया जाए तो बतौर निर्देशक आदमी खिलौना है, आस पास, आशा,आप की कसम जैसी सुपरहिट फिल्में रही हैं। बतौर निर्माता उन्होंने अफसाना दिलवालों का,अजीब दास्तान हैं ये,आप का साथ, आखिर क्यों,आशा, आंधी जैसी फिल्में बॅालीवुड को दी हैं।
बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म 1974 में रिलीज आप की कसम रही है। इसमें राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी एक साथ आयी थी।
इस फिल्म के गाने जय जय शिव शंकर और करवटे बदलते रहे रात दिन हम आज भी लोगों की जुबान पर छाया रहता है। पिछले साल ऋतिक ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर अपने नामा का 92 वें जन्मदिन मनाया था। 24 जनवरी 1926 को उनका जन्म पंजाब में हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications
