हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भी टैक्स फ्री हुई ऋतिक रोशन की सुपर 30- शानदार है फिल्म

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने रिलीज होकर लोगों का दिल जीत लिया है। अब एक के बाद एक कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। खबर आ रही है कि फिल्म अब हरियाणा और जम्मू कश्मीर भी टैक्स फ्री कर दी गई है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन फिल्म "सुपर 30" में एक शिक्षक आंनद कुमार की भूमिका निभा रहे है। फ़िल्म में वे एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है।

इस पहले ये फिल्म यूपी, बिहार, राजिस्थान में भी टैक्स फ्री हो कर दी गई थी। फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर और ऋतिक के खिलाफ अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे।

super 30, hrithik roshan, सुपर 30, ऋतिक रोशन

ये एक सच्ची कहानी है लेकिन ये आनंद कुमार की बायोपिक नहीं है। ऋतिक रोशन इस समय फिल्म वार को लेकर भी चर्चा में हैं और इसके टीजर ने तो लोगों को हिलाकर रख दिया है।

इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे और आपको दोनो की दमदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। ऐसा पहली बार होगा जब दो बड़े सितारे एक फिल्म भिड़ते हुए नजर आएंगे।

12 जुलाई को रिलीज़ हो चुकी यह फ़िल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक अपनी पकड़ बनाये हुए है। दुनिया भर से प्रशंसा और प्यार प्राप्त करते हुए, फ़िल्म 125 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट साबित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X