ऋतिक रोशन की Fighter का Bhrahmastra कनेक्शन, अब होगा सबसे बड़ा धमाका!

fighter

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं और इसका नाम है फाइटर। इस फिल्म का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था तब से ही फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म से अक्सर किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है जो कि फैंस को किक देने के लिए काफी है। इस फिल्म से अब खबर आ रही है कि फिल्म के वीएफएक्स काफी तगड़े होने वाले हैं।

जी हां, इस फिल्म को ब्रह्मास्त्र की विजुअल इफेक्ट्स की टीम ने जॉइन किया है और ये काफी धमाकेदार होने वाला है। इसके बाद से ही फैंस फाइटर के एक्शन और इसके स्क्रीनप्ले को लेकर काफी कुछ विचार में रखे हुए हैं।

सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में किस लेवल का वीएफएक्स दिखाया गया है। इस फिल्म की तारीफ हुई थी। अब इस टीम के द्वारा फाइटर में वीएफएक्स देना एक अलग अनुभव रहेगा।

पिंकविला के मुताबिक "फाइटर कुछ हवाई एक्शन के सीन्स के साथ धमाका करने वाली है, जो भारतीय दर्शकों के लिए अपनी तरह का एक अनूठा अनुभव होगा।" इस फिल्म से वीएफएक्स टीम का जुड़ना एक अच्छी खबर है।

पता चला था कि ऋतिक रोशन अपनी हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी काफी तगड़ा एक्शन करते नजर आने वाले हैं और इसके लिए वो काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। ऋतिक रोशन को लेकर मशहूर है कि वो हर फिल्म के लिए काफी मेहनत करते हैं और अपना सौ प्रतिशत देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X