महाफ्लॉप के बाद ऋतिक रोशन की ऋतिक Vs टाईगर की फीस आपके होश उड़ा देगी
Recommended Video
ऋतिक रोशन के करियर की दिशा भले ही थोड़ी डगमग हो लेकिन उनकी मार्केट वैल्यू अभी भी बरकरार है। और इस बात का यकीन आपको उनकी अगली फिल्म ऋतिक Vs टाईगर की फीस सुनकर हो जाएगा। यशराज फिल्म्स की इस एक्शन फिल्म के लिए ऋतिक रोशन 48 करोड़ फीस ले रहे हैं और उन्हें ये फीस खुशी खुशी दी जा रही है।
प्रोड्यूसर्स का मानना है कि इससे दोगुनी कीमत तो ऋतिक के नाम पर फिल्म के सैटेलाइट राइट्स से निकल आएगी। इसलिए ऋतिक की इस 50 करोड़ की फीस से किसी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है। फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है।

हालांकि दिलचस्प बात ये है कि ऋतिक को ये फीस, उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप देने के बाद मिल रही है। मोहनजोदड़ो का हाल सबने देखा था वहीं अब आने वाली सुपर 30 से भी लोगों को ज़्यादा उम्मीदें नहीं है। फिर भी ऋतिक को इतनी बड़ी रकम फीस में दी जा रही है।
गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरी थी जिसकी वजह से प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ था। खासतौर से इसलिए क्योंकि आमिर खान ने फिल्म के प्रॉफिट से 70 प्रतिशत लेने की डिमांड पहले ही रख दी थी। वहीं अब देखना है कि ऋतिक से यशराज फिल्म्स को फायदा होता है या नुकसान।


Click it and Unblock the Notifications