किसिंग वीडियो वायरल होने पर पैपराजी पर भड़के Hrithik Roshan के फैंस, बोले- 'किसी के बेडरुम में घुस जाओ'

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां, ये वीडियो बीते दिन का है जब सबा आजाद ऋतिक रोशन को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं। इस दौरान उन्होने सबा आजाद को कार के अंदर गुडबाय किस दिया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें करने लगे।
हालांकि ऋतिक और सबा ने ये सब पब्लिकली नहीं किया था बल्कि कार के अंदर किया था। अब ऋतिक रोशन के फैंस काफी बुरी तरह से पैपराजी को ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि किसी की प्राइवेसी को आप इस तरह से सबके सामने नहीं रख सकते है।
लगातार फैंस के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग बात कर रहे हैँ। एक ने लिखा, ''स्टूपिड मीडिया, उनका किस जूम करके दिखाना जरूरी है क्या?'' एक ने लिखा है, ''इनका बस चले तो वो उनके बेडरुम तक घुस जाए।''
जबकि एक फैन ने लिखा, ''हमेशा दूसरों की निजता में क्यों खिलवाड़ करते हैं।" एक का कहना था, ''ट्रिपल जूम करके किसी की किस को दिखाना कहां तक सही है।'' हालांकि इस पूरे मामले में ऋतिक रोशन या सबा आजाद ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है और ना किसी तरह का बयान सामने आया है।
बस ऋतिक रोशन के फैंस इस वीडियो के वायरल होने से काफी नाराज हैं। हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं जिसको लेकर अभिनेत्री काफी भड़क गईं थीं और उन्होने पुलिस में जाकर इसकी शिकायत की थी। उनका कहना था कि उनके निजी पलों को कैमरे में कैद करने की कोशिश की गई है।


Click it and Unblock the Notifications