Kaabil- ऋतिक रोशन के चीनी फैंस ने रखा उनका क्यूट निक नेम- इस नाम से चीन में बुलाते हैं फैंस
भारत एक ऐसा देश हैं जहां पर एक हीरो को आइडल बना लिया जाता है और उनके प्रशंसक को कभी कभी ऐसा कर जाते हैं जो कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। इसके अलावा यहां के एक्टर्स को देश के बाहर भी काफी ज्यादा प्यार मिलता है। इस समय सुपरस्टार ऋतिक रोशन को लेकर एक खबर चीन से आ रही है जो उनको काफी खुश करने वाली है। बता दें कि ऋतिक रोशन के चीनी फैंस ने उनका एक बेहद क्यूट सा नाम रखा है और वो है 'दा शुअई'।
बता दें कि इसका मतलब चीनी में होता है बेहद हैंडसम इंसान। इस समय उनके चीनी फैंस ऋतिको इसी नाम से पुकारते हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी और यामी गौतम की फिल्म काबिल चीन में रिलीज हुई थी..

रिलीज के बाद ही इस फिल्म ने काफी बड़ा धमाका कर दिया है। इस फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और ऋतिक रोशन की फैन फॉलोविंग भी काफी ज्यादा बढ़ रही है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट एक्टर्स में से एक हैं और अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। काबिल चीन में काफी अच्छी कमाई कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











