..................... Hrithik Roshan reviews and gives a shoutout to web-series 'The Freelancer', praised Mohit Raina and Anupam Kher - Hindi Filmibeat

Hrithik Roshan: मोहित रैना स्टारर सीरीज 'द फ्रीलांसर' के फैन हुए ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

hrithik-roshan-reviews-and-gives-a-shoutout-to-web-series-the-freelancer-praised-mohit-raina

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्मों और सीरीज की समीक्षा करते दिखते हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' हो या 'द नाइट मैनेजर', सुपरस्टार अपने फैंस के साथ अपनी भावनाएं शेयर करते हैं। वहीं, अब ऋतिक ने लेटेस्ट वीडियो में हॉटस्टार पर आई सीरीज 'द फ्रीलांसर' की जमकर तारीफ की है।

फ्राइडे स्टोरीटेलर्स की एक्शन थ्रिलर सीरीज 'द फ्रीलांसर' 1 सितंबर को रिलीज हुई थी और इसने दर्शकों को एक्शन और रोमांच की भरपूर डोज दी। 4 एपिसोड वाली इस सीरीज को जहां दर्शकों ने बेहद पसंद किया है, वहीं अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी इसके फैन हो गए हैं।

ऋतिक रोशन भी हुए इस सीरीज के फैन

'द फ्रीलांसर' की तारीफ करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, "अभी-अभी हॉटस्टार पर द फ्रीलांसर देखना खत्म किया - जो कि नीरज पांडे, शीतल भाटिया और टीम की कला का एक और शानदार नमूना है। मैंने सोचा था कि स्पेशल ऑप्स बेस्ट था, लेकिन आप सभी ने भी मुझे हैरान कर दिया है। अविश्वसनीय रूप से रोमांचकारी!"

फैंस से बोले- तुरंत इस सीरीज को देंखे

वीडियो में उन्होंने आगे कहा, "सबसे पहले, क्या नया कॉन्सेप्ट है.. शो देखने से मुझे एहसास हुआ कि यह इतनी संभावनाओं वाला एक ऐसा यूनिवर्स है जिसे किसी ने नही खोजा है। मैं अपकमिंग एपिसोड देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। अनुपम सर, मोहित और कश्मीरा संग पूरी कास्ट आउटस्टैंडिंग हैं। दोस्तों.. अगर आपने अभी तक हॉटस्टार पर द फ्रीलांसर नहीं देखा है.. तो कृपया इसे तुरंत अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ें! यह एक ऐसी वेबसीरीज़ है जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए!"

गौरतलब है कि, 'द फ्रीलांसर' को अपनी रिलीज के बाद से ही खूब प्यार मिल रहा है। ये सीरीज मोहित रैना, अनुपम खेर जैसे कई अन्य प्रतिभाशाली स्टारकास्ट से सजी है। फ्राइडे स्टोरीटेलर्स ने दर्शकों को हमेशा कुछ नया और ओरिजनल दिया है, 'द फ्रीलांसर' निश्चित रूप से एक मस्ट वॉच कंटेंट है जो केवल डेन्सी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

Read more about: hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X