अब पुलिसवाला बनना चाहते हैं ऋतिक रोशन- बोले 'इस रोल को जिंदगी का बेस्ट रोल बना दूंगा'
बॉलीवुड को लेकर फेमस है कि कोई भी सुपरस्टार बिना पुलिस ऑफिसर के रोल किए बड़ा सितारा नहीं बना है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक शामिल है। लेकिन अगर हम बात करें अभिनेता ऋतिक रोशन की तो उन्होने आज तक किसी भी फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार नहीं निभाया है। हालांकि वो आर्मी ऑफिसर की भूमिका मे आ चुके हैं। हाल ही में रितिक रोशन मुंबई पुलिस के सालाना जश्न 'उमंग में शामिल हुए थे।
इस दौरान उन्होंने अपने दिल की यह बात रखी। ऋतिक रोशन ने कहा कि, उन्होने अपनी जिंदगी में लगभग हर किरदार निभाए हैं लेकिन एक बार भी पुलिसवाले का किरदार नहीं निभाया।

ऋतिक ने फिल्ममेकर्स से गुजारिश की है उनके लिए भी कोई पुलिस ऑफिसर का रोल लिखा जाए। ऋतिक ने कहा कि ये रोल मेरी जिंदगी का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल होगा। ऋतिक ने कहा कि उनको पूरी यकीन है कि इस रोल को मैं अपना सबसे शानदार रोल बना दूंगा।
अब देखना ये है कि ऋतिक की ये बात कौन सुनता है। फिलहाल आपको दिखाते हैं उन सितारों की लिस्ट जिन्होने शानदार तरीके से पुलिसवाले का किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications