'सुपर 30' के लिए ऋतिक रोशन को इनसे मिला सबसे बेहतरीन रिएक्शन- एक्टर से किया खुलासा
फिल्म सुपर 30 के लिए ऋतिक रोशन को दुनियाभर में सराहा जा रहा है। फिल्म में ऋतिक ने बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार अदा किया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिख रहा है। फिल्म में ऋतिक ने जबरदस्त अभिनय किया है।
जहां दुनियाभर से ऋतिक को सराहना मिल रही है, अभिनेता ने खुलासा किया कि आनंद कुमार से मिली प्रतिक्रिया उनके लिए सर्वश्रेष्ठ रही है और बहुत मायने रखती है। आनंद कुमार से मिली प्रशंसा से ऋतिक बेहद उत्साहित हैं।

ऋतिक ने कहा, हाल ही में, जब आनंद कुमार को एक टीवी इंटरव्यू के माध्यम से नंदिश और मेरे साथ कनेक्ट किया गया .. तो उन्होंने मुझे एक फीडबैक दिया जिसे सुन कर मैं खुशी से चिल्ला उठा। बता दें, फ़िल्म 'सुपर 30' को भारत के उपराष्ट्रपति ने भी सराहा है।
सुपर 30 फिल्म पर बात करते हुए आनंद कुमार ने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि ऋतिक ने मुझे पर्दे पर उतारा है। वह मेरी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। वह परफेक्शनिस्ट हैं और उनमें कुछ बेहतर करने का जज्बा दिखता है।
कोई शक नहीं कि ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के जरीए भावनात्मक संदेश के साथ लाखों दिलों को छू लिया है और एक बिहारी गणित शिक्षक को बखूबी अपने भीतर उतार लिया है। सुपर 30 में दिखाया गया है कि किसी व्यक्ति को आकार देने में वे जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वह समाज को आगे बढ़ाने में भी मदद करता है।
फिल्म 12 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक हफ्ते में भारत में फिल्म ने 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications












