शाहरुख- सलमान को करण अर्जुन की शूटिंग के दौरान कैसे उठाते थे राकेश रोशन? ऋतिक रोशन ने किया खुलासा!

Hrithik Roshan- ऋतिक रोशन हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल पहुंचे थे और इसके बाद से उनके कई बयान सामने आ रहे हैं। जी हां, ऋतिक रोशन ने एक ऐसा खुलासा फिल्म करण अर्जुन को लेकर किया है जिसको सुनकर सभी चौंकने वाले हैं। उन्होने बताया कि कैसे उनके पिता राकेश रोशन शूटिंग के लिए सुबह शाहरुख खान और सलमान खान को जगाया करते थे। उन्होने ये भी बताया कि उनके पिता राकेश सुबह 5 बजे उठ जाते थे और उन्हें जगाने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान के दरवाजे पर दस्तक देते थे।
ऋतिक रोशन का ये बयान काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन सहायक निर्देशक हुआ करते थे।
ऋतिक ने कहा, "मेरे पिताजी सुबह 5 बजे उठते हैं और वह हर एक दरवाजे पर दस्तक देते, शाहरुख खान और सलमान खान दोनों के पास जाते थे और कहते थे कि, उठो काम समय हो गया है।"
ऋतिक रोशन और सलमान खान एक दूसरे को उसी समय से जानते हैं और कई बार एक स्टेज पर भी नजर आ चुके हैं। ऋतिक रोशन ने अपने पिता की एक आदत को लेकर खुलासा करते हुए बताया है कि वो उन लोगों को पसंद नहीं करते हैं जो देर से उठते हैं।
वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन इस वक्त अपनी कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इस वक्त वो फिल्म फाइटर की शूटिंग कर रहे हैं जिसको लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह का खुलासा होता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications