लता मंगेशकर ने ऋतिक रोशन के दादा के लिए लिखी ये बात- वॉर एक्टर ने दिया जवाब
भारत की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अक्सर किसी ना किसी मामले में पोस्ट करती रहती हैं। इस समय भी उनका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने रिेएक्ट किया है। गौरतलब है कि हाल ही में ऋतिक रोशन दादा संगीतकर रोशनलाल नागरथ का जन्मदिन था और इस मौके पर लता मंगेशकर ने उनके याद करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया लिखा था। लता जी ने लिखा था कि.. 'नमस्कार, आज महान संगीतकार रोशन जी की जयंती हैं।
इनका संगीत बहुत मधुर होता था। हमारे और इनके पारिवारिक संबंध थे। मैं इनको यादकर नमन करती हूं। रोशन जी के संगीत में गाया मेरा एक पसंदीदा गीत आप सभी के लिए।' इस ट्वीट को करते हुअ उन्होने अपना एक गाना 'रहे ना रहे हम' भी साझा किया था। इसके अलावा उन्होने एक और ट्वीट करते हुए ऋतिक रोशन की तारीफ की और लिखा.. 'नमस्कार ऋतिक, आपका काम मुझे बहुत अच्छा लगता है, आपके परिवार को मैं हमेशा अपना परिवार समझती हूं।
सलमान खान को लेकर गौतम गुलाटी ने खोले कई राज- बोले 'मैं आउटसाइडर हूं सिर्फ भाईजान ने साथ दिया'


Click it and Unblock the Notifications