»   » REJECTED: सलमान का ये हाल देख ऋतिक ने तुरंत छोड़ दी फिल्म!

REJECTED: सलमान का ये हाल देख ऋतिक ने तुरंत छोड़ दी फिल्म!

[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड में काफी दिनों से एक फिल्म को लेकर बड़ी चर्चा थी - बाज़ार। निखिल आडवाणी ने इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया था और सबको लगा था कि ऋतिक हीरो और कट्टी बट्टी का हाल देख फिल्म रिजेक्ट कर देंगे।

लेकिन निखिल आडवाणी ने बयान जारी किया कि ऋतिक से फिल्म के सिलसिले में बस एक बार ही बात हुई है और अभी फिल्म पर काम चल रहा है।

लेकिन लगता है कि ऋतिक रोशन सही टाइम पर एलर्ट हो गए और सलमान खान प्रोडक्शन्स की हीरो का हाल देखते ही उन्होंने बाज़ार रिजेक्ट कर दी है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब ऋतिक ने कोई फिल्म रिजेक्ट की है -

बैंग बैंग से रिप्लेस

बैंग बैंग से रिप्लेस

बैंग बैंग के सीक्वल से ऋतिक को रिप्लेस कर दिया गया है वो भी बिना उनसे पूछे। इस बात पर ऋतिक ने नाराज़गी भी ज़ाहिर की।

शुद्धि

शुद्धि

 करीना और ऋतिक इस फिल्म के लिए फाइनल थे। लेकिन फिर फिल्म में काफी देर होने लगी औऱ ऋतिक ने अपनी डेट्स मोहनजोदड़ो को दे दी।

रंग दे बसंती

रंग दे बसंती

ऋतिक को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी पर वो डीजे यानि आमिर खान का रोल करना चाहते थे। जबकि आमिर इस रोल के लिए फाइनल किए जा चुके थे। हालांकि इस फिल्म के हर किरदार ने अपनी छाप छोड़ी और ऋतिक की ये भूल uffff

बंटी और बबली

बंटी और बबली

डर बहुत ही बेकार चीज़ होती है। यशराज के साथ ऋतिक ने मुझसे दोस्ती करोगे में काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। यही कारण था कि वो यशराज और रानी दोनों को ही लेकर श्योर नहीं थे।

मैं हूं ना

मैं हूं ना

फराह खान की इस फिल्म में ऋतिक को लकी यानि लक्ष्मण प्रसाद के रोल के लिए अप्रोच किया गया था और शाहरूख का भाई बनकर वो बहुत क्यूट लगते। लेकिन ऋतिक ने ये रोल सुज़ैन के भाई ज़ाएद खान के लिए छोड़ दिया और यह फिल्म ज़ाएद के लिए क्या साबित हुई ये कहने की ज़रूरत नहीं है।

स्वदेस

स्वदेस

आशुतोष गोवारिकर ने इस रोल के लिए ऋतिक को अप्रोच किया पर उन्हें लगा कि ज़मीन से जुड़े किरदार में वो फिट नहीं बैठ पाएंगे और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। स्वदेस शाहरूख खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। और ये फिल्म हर लिहाज़ से बेहतरीन है।

 दिल चाहता है

दिल चाहता है

आकाश यानि आमिर खान के रोल को केवल ऋतिक रोशन के लिए लिखा गया था। लेकिन ऋतिक को ये रोल कुछ जंचा नहीं। तब आमिर को अक्षय खन्ना वाले रोल के लिए फाइनल किया गया था पर फाइनली आकाश का किरदार आमिर ने किया।

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी

इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को लगभग फाइनल किया जा चुका था लेकिन शुद्धि, मोहनजोदड़ो, जोधा अकबर...सब ऋतिक के हवाले थी। भंसाली को लगा वो रिपीट हो जाएंगे!

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान

हां हां हां....ऋतिक रोशन ने ये फिल्म रिजेक्ट की है।

धूम 4 में ऐश और सलमान

धूम 4 में ऐश और सलमान

ऋतिक, ऐश और सलमान की काफी बड़ी गुत्थी होती जा रही है जानिए यहां--->[ धूम 4 में ऐश Out तो सलमान IN...ऐश IN तो ऋतिक फाइनल]

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X