#TooMuchDrama: ऋतिक रोशन....करण जौहर...कलंक और एक NO
ऋतिक रोशन और करण जौहर के बीच दोस्ती जैसी भी हो लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ फिल्में करने को ज़्यादा उत्साहित नहीं दिखते हैं।
अब शुद्धि को बीच में छोड़ने के बाद ऋतिक रोशन ने करण जौहर का अगला प्रोजेक्ट भी रिजेक्ट कर दिया है। इस प्रोजेक्ट का नाम था कलंक। और ये 1947 के भारत पाक विभाजन पर बन रहा है।
[#ProofPics: ऋतिक के बेटे हैं सलमान खान के दीवाने!]
इस फिल्म की कहानी खुद करण जौहर के पिता यश जौहर ने लिखी थी और वो इसकी रिसर्च करने के लिए पाकिस्तान भी गए थे। फिल्म लाहौर से पंजाब तक की एक कहानी है।
हालांकि फिल्म पहले आमिर खान को ऑफर की गई लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट में इतने बदलाव मांगे कि करण ने इस प्रोजेक्ट को वापस लेकर उन्हें दूसरा प्रोजेक्ट थमा दिया।
["अब मैं टाइगर या ऋतिक तो नहीं बन सकता...उम्मीद भी मत करना" - सलमान]
फिर ये प्रोजेक्ट ऑफर हुआ ऋतिक रोशन को जिन्होंने बिना सोचे समझे कलंक को रिजेक्ट कर दिया। उनका कारण साफ था कि मोहनजोदड़ो और जोधा अकबर के बाद एक और पीरियड ड्रामा उनके लिए TOO MUCH हो रहा है।
वैसे अच्छा हुआ ऋतिक ने पहले ही मना कर दिया क्योंकि इस साल कितनी फिल्में तो वो फाइनल करने के बाद छोड़ चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications