ऋतिक रोशन से मिला सबसे बड़ा फैन, 18 साल के फिल्मी सफर को एक किताब में संजोया
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से है जो अपने हर किरदार को काफी अच्छे से निभाते है। ऋतिक रोशन की कुछ फिल्में जैसे कृष और धूम काफी ज्यादा चली थी और लोगों के दिलों पर ऋतिक राज कर रहे थे। उसके बाद कई फिल्मों में ऋतिक को कुछ खास कामयाबी नहीं मिली थी और वो फ्लॉप हो रहे थे।
इस समय वो फिल्म सुपर 30 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है। इसके साथ ऋतिक रोशन का एक फैन सबके सामने आया है जिसने ऋतिक रोशन को एक गिफ्ट दिया है जो कि आपके दिलों में हलचल मचा देगा।

आपको बता दे कि इस फैन का नाम प्रतीक छेदा है और उसने एक किताब डिजायन की है और लिखी है जिसमें ऋतिक रोशन की 18 साल के करियर के सबसे अच्छी यादें जुड़ी हुई है।
बता दें कि प्रतीक ऋतिक रोशन से मिलने के लिए सुपर 30 के शूटिंग पर ही पहुंच गए और ऋतिक रोशन ने भी प्रतीक से अच्छी तरह मुलाकात की और ऋतिक काफी ज्यादा खुश लग रहे थे।
प्रतीक बताते है कि वो ऋतिक रोशन के फैन उस समय से है जब उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी। प्रतीक ऋतिक के सबसे बड़े फैन है और उनका कहना था कि वो ऋतिक से मिलने का एक भी मौका गवाना नहीं चाहते थे इसलिए वो इस किताब को लेकर सुपर 30 के सेट पर पहुंच गए।
इस समय ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म सुपर 30 के लिए शूटिंग कर रहे है जिसमें ऋतिक एक गरीब गणितज्ञ का रोल कर रहे है। ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।
बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की फोटो कुछ दिनो पहले सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसमे ऋतिक रोशन पापड़ बेचते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद भी कई फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हुई है।
इस फिल्म के लिए ऋतिक ने काफी तैयारी और मेहनत की है। आपको बता दे कि अगर इस फिल्म को बायोपिक कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि ये फिल्म उत्तर प्रदेश के एक गणितज्ञ आनंद कुमार की कहानी है और इस रोल को ऋतिक रोशन निभा रहे है।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म के लिए ऋतिक रोशन के सभी फैंस काफी ज्यादा इंतजार कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
