..................... Hrithik Roshan really liked Ranbir Kapoor's Brahmastra, did such a tweet! ऋतिक रोशन को बेहद पसंद आई रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र, कर डाला ऐसा ट्वीट! - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन को बेहद पसंद आई रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र, कर डाला ऐसा ट्वीट!

मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए हैँ। फिल्म के रिलीज होते ही इसको लेकर अलग अलग तरह के रिव्यू सामने आ रहे हैँ। #BoycottBrahmastra ट्रेंड के बावजूद अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों से अच्छी समीक्षा मिली है। खबर है कि इसका कलेक्शन भी शानदार रहा है। लेकिन इस फिल्म को लेकर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी कुछ ऐसा कहा जो कि चर्चा में है।

दरअसल उन्होने अपने बच्चों के साथ फिल्म देखी है। इसके बाद उन्होने रिव्यू किया और ट्विटर पर लिखा, "मुझमें फिल्म के छात्र को फिर से ब्रह्मास्त्र देखने की जरूरत है!

hrithik roshan, brahmastra, ऋतिक रोशन, ब्रह्मास्त्र

एक्शन, ग्रेडिंग, बीजीएम, वीएफएक्स, साउंड डिजाइन उफ ... बिल्कुल अविश्वसनीय काम !! बहुत अच्छा। इस का पूरा आनंद लिया। टीम को मेरी बधाई!" इसके बाद सुपरस्टार ऋतिक रोशन के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन अब विक्रम वेधा की तैयारी कर रहे हैं और इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित है। फिल्म में सैफ अली खान भी हैं। ऋतिक रोशन उन सितारों में से एक हैं,

जो कि कमाल के अभिनेता हैं और अपनी फिल्मों में कुछ अलग करने की कोशिश करते हैँ। विक्रम वेधा भी रिलीज होने वाली है और इसको लेकर उन्होने काफी मेहनत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X