..................... Hrithik Roshan Reacts To Super 30 Success, Compares It To Kaho Naa Pyaar Hai - Hindi Filmibeat

'सुपर 30' की सफलता पर ऋतिक रोशन ने कहा- ''कहो ना प्यार है की रिलीज जैसी फीलिंग है ये..''

ऋतिक रोशन की लेटेस्ट फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। फिल्म 100 करोड़ से ऊपर कलेक्शन कर चुकी है और कमाई अभी भी जारी है। फिल्म में खासकर ऋतिक के अभिनय की बेहद तारीफ हो रही है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कंटेंट के मामले में खूब सराहा गया था। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिख रहा है।

फिल्म की सफलता पर ऋतिक रोशन ने कहा, सुपर 30 को मिल रही प्रतिक्रिया देखकर संतुष्टि और खुशी का एहसास हो रहा है। ये वैसी ही फीलिंग है जब मेरी पहली फिल्म कहो ना प्यार है रिलीज पर मुझे हुई थी। फिल्म की सफलता में बॉक्स ऑफिस की भी अहमियत होती है। कलेक्शन से पता चलता है कि ऑडियंस को आपका काम पसंद आ रहा है और वो आपकी फिल्म के साथ कहीं न कहीं कनेक्ट कर रहे हैं।

Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन, मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, अमित साध जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 2019 की सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है। खास बात है कि फिल्म को बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।

फिल्म को लेकर हुए विवाद और मीम्स पर ऋतिक ने कहा, एक वक्त ऐसा था जब फिल्म से जुड़ी कई बातों को लेकर कड़ा फैसला लिया गया। मुझे खुशी है कि आखिर फिल्म रिलीज हुई और सफल रही। जहां तक सोशल मीडिया पर मीम्स का सवाल है तो मैं इन सब बातों को मजे में लेता हूं। कुछ मीम्स को मुझे बहुत क्रिएटिव भी लगे। मुझे इनमें कोई निगेटिविटी नजर नहीं आती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X