WAR का बेजोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई अभी भी जारी- ऋतिक रोशन ने दिया रिएक्शन
दिवाली के शुभ अवसर पर ऋतिक रोशन के लिए जश्न दुगुना हो गया क्योंकि वह फ़िलहाल अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म के साथ अपने करियर में सफलता के दौर का आनंद ले रहे हैं। वॉर रिलीज के 25 दिनों बाद भी कमाई कर रही है।
साल 2019 काफी शानदार साल रहा है क्योंकि बॉलीवुड ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए, इस बात से नकारा नहीं जा सकता कि 2019 में ऋतिक रोशन सबसे सफल स्टार्स में शामिल हैं। उनकी बैक टू बैक दोनो फिल्में, सुपर 30 और वॉर भारत में कुल 455 करोड़ का बिज़नेस करने में सफ़ल रहीं है।

आर्थिक रूप से एक शानदार वर्ष देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऋतिक रोशन कहते है,"मैं बेहद खुश हूं और मैं खुश इसीलिए भी हूं क्योंकि यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, बल्कि [हिंदी] फिल्म इंडस्ट्री के बारे में है। यह एक अच्छी कहानी की असली शक्ति को भी दर्शाता है। ईमानदारी से, एक कलाकार के रूप में, मैं बहुत खुश हूं कि अब ऐसी पटकथाएं लिखी जा रही हैं। मैं वास्तव में फिल्म निर्माण के इस नए चरण का आनंद ले रहा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications