केजीएफ 2 का टीजर देख उड़ गए ऋतिक रोशन के होश, तारीफ करते हुए लिखी ये बात
2021 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों मे से एक केजीएफ 2 को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। लेकिन फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। कन्नड़ सुपरस्टार यश इस फिल्म में तगड़ा एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के टीजर रिलीज के बाद लगातार सब इसकी तारीफ कर रहे हैँ। लेकिन एक ऐसे सुपरस्टार भी हैं जिन्होने केजीएफ चैप्टर 2 के टीजर पर काफी प्यार बरसाया है।
उनको टीजर इतना पसंद आया कि एक ट्वीट करते हुए उसकी तारीफ कर डाली। हम बात कर रहे हैं हिंदी फिल्म सिनेमा के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की। ऋतिक रोशन ने टीजर को रिट्वीट करते हुए एक कैप्शन लिखा है।

उन्होने लिखा है.. 'क्या शानदार ट्रेलर, पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं और यश को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां।' ऋतिक रोशन का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और यश के फैंस लगातार इसको रिट्वीट करते हुए अभिनेता धन्यवाद दे रहे हैं।
इस फिल्म की बात करें तो इसमें इस बार यश के साथ साथ सुपरस्टार संजय दत्त निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में अभिनेत्री रवीना टंडन की भी एंट्री हुई है।
उनको देखकर लग रहा है वो राजनेता बनकर दिखने वाली हैं। संजय दत्त का अधीरा लुक पहले ही वायरल हो चुका है जिसको फैंस ने काफी पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications