ऋतिक रोशन ने शेयर किया डांसिंग डॉक्टर का वीडियो, कहा- मुझे भी सीखा दो ये डांस स्टेप्स
एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर वायरल होते डॉक्टर का डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीपीई किट पहने डॉक्टर साहब ऋतिक रोशन के गाने घूंघरू पर डांस करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रही थी। इस पर अब ऋतिक रोशन का रिएक्शन भी सामने आया है।
ऋतिक रोशन ने डॉक्टर अनुप के वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा- डॉक्टर अनुप को बताओ कि मैं उनसे ये डांस स्पेप्स सीखना चाहता हूं। ये असम में लोगों के लिए प्रेरणा लेकर आ रहे हैं।
बता दें सोशल मीडिया पर डॉक्टर अनुप के डांस वीडियो को डॉक्टर सैयद फैजान अहमद द्वारा शेयर किया जा चुका है। जिसे लाखों यूजर ने देख डाला है। डॉक्टर फैजान ने डॉक्टर अनुप के बारे में कुछ जानकारी भी शेयर की।


Click it and Unblock the Notifications











