कैसी है अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2.. इस सुपरस्टार ने दिया REACTION
ऋतिक रोशन को कैसी लगी अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2. जानें यहां। बता दें, जॉली एलएलबी 2 इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है।
काबिल की सफलता को एन्ज़ॉय करते सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी। और फिल्म देखकर अक्षय कुमार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऋतिक को फिल्म बेहद पसंद आई है और उन्होंने ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया है।
[अक्षय कुमार, सलमान खान की फिल्म.. साथ जुड़ सकते हैं ये न्यूकमर!]
ऋतिक रोशन ने लिखा कि अक्षय कुमार ने अपना बेस्ट दिया है। उन्होंने पूरी फिल्म को एन्जॉय किया है। टीम ने 33 दिनों में इतनी बेहतरीन फिल्म तैयार कर ली.. यह लाजवाब है। पूरी टीम को बधाई..

जॉली एलएलबी 2 इस शुक्रवार.. यानि की 10 फरवरी को रिलीज हो रही है। अब तक जिन सेलिब्रिटीज ने भी फिल्म देखा है, सभी ने जमकर तारीफ की है। कोई शक नहीं कि दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। खासकर इसीलिए क्योंकि इसकी प्रीक्वल सुपरहिट रही थी। पहली फिल्म में कहानी तगड़ी थी.. इस फिल्म में स्टारकास्ट के साथ कहानी अच्छी होने की उम्मीद है।
यहां जानें, क्यों है जॉली एलएलबी 2 का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications