Ganapath- टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक देख खुद को नहीं रोक पाए ऋतिक रोशन, बोली ये बात
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ का जब भी नाम सामने आता है तो सबसे पहले डांस, एक्शन और रोमांस की एक तस्वीर फैंस के सामने बन जाती है। टाइगर श्रॉफ ने बागी फ्रेंचाइजी के साथ काफी तगड़ा धमाका किया है और इस समय फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने एक दमदार एक्शन फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम है गणपत। इस फिल्म से फर्स्ट लुक साझा करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा है..
'मेरे लिए काफी स्पेशल और आपके लिए भी स्पेशल है।' टाइगर इसमें काफी शानदार नजर आ रहे हैं। इस फर्स्ट लुक को देखकर टाइगर श्रॉफ के फेवरिट एक्टर ऋतिक रोशन बिना कमेंट किए नहीं रह पाए। इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा है.. 'ऑल द बेस्ट टाइगर।' उनका ये कमेंट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
{photo-feature}
'गोपी-किशन' देखने के बाद अथिया भी मुझे 'मेरे दो दो बाप' कहकर बुलाती थी- सुनील शेट्टी


Click it and Unblock the Notifications