ऋतिक रोशन ने की अजय देवगन स्टारर Drishyam 2 के Teaser की तारीफ, Tweet!
सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस वक्त अपनी फिल्म विक्रम वेधा को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और इसी के चलते वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट कर रहे हैँ। बीते कुछ दिनों से उनके पोस्ट और वीडियो सामने आ रहे हैं। लेकिन अब उन्होने सुपरस्टार अजय देवगन और उनकी फिल्म दृश्यम 2 को लेकर एक ट्वीट किया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल आज अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का दमदार टीजर सामने आया है। गौरतलह है कि अजय देवगन विजय सलगांवकर के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

फिल्म में श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तब्बू और अक्षय खन्ना भी हैं। यह फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के टीजर को साझा पर रिएक्ट करते हुए अजय देवगन ने लिखा,

अजय देवगन का ट्वीट
''क्या आपको विजय और उसके परिवार की कहानी याद है? याद दिलाया जाए? #Drishyam2 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में।'' इसके साथ उन्होने पूरी स्टारकास्ट को टैग किया है।

ऋतिक रोशन ने टीजर साझा किया
अजय देवगन के इस ट्वीट के बाद ऋतिक रोशन ने टीजर साझा किया और लिखा, ''Love it!'' इसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर ये ट्वीट वायरल हो रहा है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

लंबे समय से इंतजार कर रहे थे
इस फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अजय देवगन ने दृश्यम में काफी शानदार अभिनय किया था और इसके साथ पूरे स्टारकास्ट ने कमाल किया था।

थैंक गॉड को लेकर चर्चा में है
हालांकि ये फिल्म किस तरह से काम करती है ये तो समय ही बताएगा। इसके अलावा अजय देवगन थैंक गॉड को लेकर चर्चा में है।

प्रमोशन कर रहे हैं
ऋतिक रोशन की बात करें तो वो फिल्म विक्रम वेधा को लेकर बिजी हैं और इस वक्त फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट भी काफी है।

काफी समय के बाद आएगी फिल्म
काफी समय के बाद वो किसी फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











