..................... Hrithik Roshan, Ranbir Kapoor to Share Screen in Farhan Akhtar’s Next Venture | फरहान की फिल्म में रितिक और रणबीर साथ-साथ - Hindi Filmibeat

फरहान की फिल्म में रितिक और रणबीर साथ-साथ

अब बॉलीवुड के दो हॉट सितारों को आप साथ-साथ देख सकते हैं। कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर की फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल करेंगे तो वहीं उसी फिल्म में रितिक रोशम कोमियो रोल करते नजर आयेंगे।

दोनों ही सितारों के बीच में अच्छी दोस्ती भी है और दोनों ही एक-दूसरे को काफी सपोर्ट भी करते हैं। हालांकि रितिक रोशन, ऱणबीर से काफी सीनियर हैं, बावजूद इसके दोनों एक-दूसरे की प्रतिभा के कायल है।

हाल ही में रितिक रोशन ने रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी की जमकर तारीफ की थी। रितिक ने कहा कि रॉकस्टार और बर्फी में जिस तरह से रोल ऱणबीर ने किये हैं उसे कोई महान कलाकार ही कर सकता है। रणबीर का अभिनय काफी अच्छा था।

तो वहीं रितिक रोशन को हॉटेस्ट हस्ती मानने वाले रणबीर कपूर ने कहा था कि वो दिन उनके लिए खुशकिस्मती से भरा होगा जिस दिन वह रितिक के साथ किसी फिल्म में काम करेंगे। तो रणबीर मियां आपकी खुशकिस्मती का दिन तो बहुत जल्दी आ गया।

खैर दर्शकों को अब बेताबी से इंतजार है फरहान की इस बेनाम फिल्म का जिसमे दो सेक्सी सितारे पर्दे पर साथ नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X