ऋतिक ने बचाया कंगना से क्लैश, आगे बढ़ी सुपर 30, कहा - नहीं चाहिए कोई Mental Trauma
Recommended Video
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का इतिहास तो सब जानते ही हैं। अब इसी इतिहास के चलते ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म सुपर 30 को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। ऋतिक की फिल्म 26 जुलाई को रिलीज़ हो रही थी लेकिन कंगना रनौत राजकुमार राव स्टारर मेंटल है क्या ने भी रिलीज़ के लिए इसी तारीख का एलान कर दिया।
हाालंकि मेंटल है क्या की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसा केवल फिल्म के हित में किया जा रहा है और वो दूसरी फिल्म से जुड़े किसी सदस्य पर कीचड़ नहीं उछलने देंगी। लेकिन जहां कंगना हो वहां एकता की बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल था। तो ऋतिक ने भी एक बयान जारी किया।

ऋतिक रोशन ने लिखा, "मैं नहीं चाहता कि मेरी अच्छी खासी फिल्म का मीडिया में सर्कस बना दिया जाए, इसलिए मैं अपनी फिल्म सुपर 30 की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा रहा हूं। मैं किसी भी निजी तनाव या फिर मानसिक आघात से वापस गुज़रना नहीं चाहता हूं। हालांकि मेरी फिल्म बनकर तैयार है लेकिन मैंने अपने प्रोड्यूसर से गुज़ारिश की है कि इसे आगे बढ़ा दें।"
ऋतिक ने आगे लिखा, "पिछले कुछ सालों में मैंने देखा कि दूसरे पक्ष के शोषण के बावजूद लोग एक पक्ष को भरपूर उत्साह और सराहना देते हैं। मैं अभी भी इंतज़ार कर रहा हूं कि लोग अपनी आंखें खोले और समाज के प्रति थोड़ी ज़िम्मेदारी दिखाएं और मेरा विश्वास वापस उन पर लौट सके। ये मजबूरी की दशा खत्म होनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications