कृष 3 के लिए लोगों के बीच पहुंचे रितिक रौशन, ताबड़तोड़ कमाई!
कृष 3 फिल्म को सफलता दिलाने के लिए रितिक रौशन ने भी कमर पूरी तरह से कस ली है। उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई की सड़कें नापनी शुरु कर दी हैं। पहले तो वो फिल्म की रिलीज के ही दिन मुंबई के गेइटी सिनेमाहॉल पहुंचे और उसके बाद हाल ही में रितिक रौशन चंदन सिनेमाहॉल पहुंचे जहां पर उनके फैन्स ने उन्हें इतनी बुरी तरह से घेर लिया कि रितिक के बॉडीगार्ड्स के तो पसीने ही छूट गये लोगों को किनारे करते करते। कृष 3 फिल्म को भी रितिक की इस मेहनत का काफी फायदा मिला और फिल्म ने अभी तक कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिये हैं।
कृष 3 ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 104 करोड़ तक की कमाई की है। इस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिये कृष 3 सबसे तेज कमाई करके 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली दूसरी फिल्म बन गयी है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ कमा कर रिकॉर्ड बनाया था। शाहरुख की फिल्म की इतनी बड़ी सफलता के पीछे शाहरुख खान की प्रमोशन स्ट्रैटजी का पूरा हाथ था। शाहरुख ने मुंबई में हर दूसरे दिन अपने फैन्स के बीच जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया और साथ ही मीडिया वालों को भी काफी घुमाया। और इसका पूरा फआयदा मिला शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को।
शाहरुख के ही नक्शेकदम पर चलकर रितिक रौशन भी अब अपनी फिल्म कृष 3 का प्रचार कर रहे हैं। उन्हें भी समझ आ गया है कि फिल्म को हिट जो लोग बनाते हैं उनके बीच जाकर फिल्म को प्रमोट करना बेहद जरुरी है। रितिक रौशन के इस प्रमोशन स्ट्रैटजी से लोग भी खुश हैं और रितिक रौशन भी क्योंकि उनकी फिल्म को इसका काफी फायदा मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications