डासिंग हीरो रितिक क्यों हुए टाइगर के मुरीद?
बॉलीवुड के हैंडसम-डैशिंग हीरो रितिक रोशन के लोग इसलिए ज्यादा दिवाने हैं क्योंकि वो हिंदी सिनेमा के चुनिंदा बेहतरीन डांसरों में से एक हैं। या यूं कह ले रितिक खुद डासिंग आईकॉन है। लेकिन रितिक को भी किसी बॉलीवुड हीरो के डांस ने हतप्रभ कर दिया है। जानना चाहते हैं कि कौन है वो खुशनसीब तो सुनिए उस एक्टर का नाम है टाइगर श्राफ।
टाइगर के डांस के मुरीद हुए रितिक रोशन
जिन्हें कि लोग कहते हैं कि वो रितिक रोशन जैसा ही डांस करते हैं। रितिक ने टाइगर की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा "वाह टाइगर! आपका नृत्य एक तिलिस्म की तरह है। दोस्तों उन पर सरसरी नजर डालिए।""
'राम लखन' के रीमेक में क्यों नहीं है टाइगर?
जिसके जवाब में टाइगर ने उन्हें थैंक्यू कहते हुए ट्विट किया कि "आपका बहुत-बहुत शुक्रिया ऋतिक सर! लेकिन असली जादूगर तो आप हैं! इस मैजिक ट्रिक के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद।"
आमिर खान ने रितिक रोशन के डांस की तारीफ की
गौरतलब है कि अभी हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने रितिक रोशन के डांस की तारीफ की थी। आमिर खान ने रितिक की आने वाली फिल्म बैंग-बैंग का गीत तू मेरी...देखकर कहा था कि काश मैं भी रितिक जैसा बेहतरीन डांस कर सकता। रितिक तो जीनयस है।
रितिक रोशन से जुड़ी खबर को जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...


Click it and Unblock the Notifications