करीना और मैं बहुत अच्छो को-स्टार - रितिक रौशन!
बॉलीवुड स्टार रितिक रौशन ने हाल ही में अपने और करीना कपूर के अफेयर को लेकर सब बातें साफ करेत हुए कहा कि करीना और वो दोनों अपनी अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं और सैटल हैं। खबरों के अनुसार रितिक रौशन और करीना कपूर एक दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारते हैं और साथ ही एक दूसरे के साथ काफी कंफरटेबल हैं। रितिक और करीना पहले भी कई फिल्मों में एक दूसरे के साथ नज़र आ चुके हैं अब जल्द ही दोनों की फिल्म शुद्धि रिलीज होने वाली है और दोनों की कैमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद भी किया है।
कृष 3 की सफलता के बाद अब रितिक रौशन अपनी अगली फिल्म शुद्धि में व्यस्त हो गये हैं और पूरा ध्यान शुद्धि पर लगा रहे हैं। शुद्धि के बारे में बात करते हुए रितिक रौशन ने कहा करीना के साथ काम करना हमेशा ही मजेदार रहा है और बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस रहा है। रितिक रौशन ने कहा "करीना कपूर बॉलीवुड की एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। मुझे लगता है कि करीना कपूर इंडस्ट्री की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।" रितिक रौशन ने ये भी कहा कि करीना कपूर बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेसेस हैं।
रितिक रौशन ने कहा कि अभी उन्हें शुद्धि की शूटिंग शुरु करनी है, लेकिन यह बहुत ही मुश्किल फिल्म है। अभी शुद्धि के बारे में बात करना बहुत जल्दी होगी क्योंकि अभी हमने शूटिंग अभी शुरु नहीं की है। हां इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी बेहतरीन है, बहुत बेहतरीन निर्देशक हैं, बहुत ही बेहतरीन निर्माण कंपनी है। ये बहुत ही मुश्किल फिल्म होने वाली है। रितिक और करीना ने अभी तक कई सारी फिल्में की हैं जैसे कभी खुशी कभी गम, यादें, मैं प्रेम की दीवानी हूं और मुझसे दोस्ती करोगे।


Click it and Unblock the Notifications