"शाहरूख-सलमान साथ में शूट तो कर रहे पर दोनों का MOOD खराब है!"
सलमान खान ने शाहरूख और ऋतिक में दोस्ती करवाने की कोशिश की अपनी और उन दोनों की साथ में एक फोटो डालकर। लेकिन ऋतिक ने उस फोटो के भी कछ और ही मायने निकाल कर नई कहानी गढ़ दी है।
हाल ही में सलमान खान ने शाहरूख खान और ऋतिक रोशन के बीच के झगड़े को दूर करने की कोशिश करते हुए अपनी शाहरूख और ऋतिक की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और दोनों को बेस्ट ऑफ लक कहा। लेकिन जब ऋतिक से इस तस्वीर के बारे में पूछा गया तो कुछ और ही कहानी थी।
ऋतिक ने कहा कि ये तस्वीर काफी दिलचस्प है क्योंकि शाहरूख और सलमान साथ में शूटिंग तो कर रहे थे लेकिन दोनों का ही मूड काफी खराब था। दोनों हर बात पर मुंह बना रहे थे और चिढ़ रहे थे।

दरअसल, दोनों ही आस पास की लोकेशन से खुश नहीं थे। हम लोग एक गांव में शूट कर रहे थे और मैं अपने पापा राकेश रोशन को असिस्सट कर रहा था। अब लोकेशन पर सारी सुविधाएं तो थी नहीं और इसलिए शाहरूख - सलमान थोड़ा परेशान थे।
[#HitList: 2018 में सलमान - अक्षय और अजय देवगन कमाल करेंगे!]
हर चीज़ को टोकते हुए वो कह रहे थे कि ये कैमरे पर कैसा लगेगा। ये जगह कितनी गंदी लग रही है। वो कैमरे पर कैसा लगेगा। फिर फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दोनों उठकर आए और मेरे पापा को थैंकयू बोला कि आप सही थे, सब कुछ कितना परफेक्ट लग रहा था।
[#AlsoRead: 800 करोड़ के लिए साथ आएंगे शाहरूख - आमिर?]
Hmm अब ऋतिक इतनी अजीब सी बात, इस तस्वीर के साथ क्यों बता गए हमें नहीं समझ आया! अगर आपको आया तो अपने अनुमान हमारे कमेंट बॉक्स में डाल दें।
वैसे हाल ही में रईस और काबिल की टीम में शब्दों का काफी एक्सचेंज हुआ है वो भी पढ़ ही लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications