रितिक ने श्रीदेवी के लिए शूटिंग आगे बढाई

रितिक इस वक्त कृष 3 की शूटिंग कर रहे है और वो जल्द से जल्द इसे पूरा भी करना चाहते हैं लेकिन श्रीदेवी की फिल्म ना छोड़ने के कारण उन्हें इस शूटिंग को बंद करना पड़ा। हाल ही में एक न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान रितिक ने कहा "मैंने फिल्म के प्रोमो देखे हैं और वो बेहतरीन हैं। मेरे दोस्तों को भी इसके प्रमो पसंद आए। कोई भी इसके प्रोमो देखकर बता सकता है कि इस फिल्म की कहानी दिल को छू देने वाली है। सचमुच इसकी स्क्रिप्ट बेहतरीन है।"
रितिक रौशन ने अपनी फिल्म की आउटडोर शूटिंग भी आगे बढ़ा दी है ताकि वो इंग्लिश विंग्लिश देख सकें। उन्होंने कहा "मैं अक्टूबर 4 को यहीं रहूंगा फिल्म देखने के लिए। मुझे आउटडोर शूट के लिए बाहर जाना था लेकिन मैं उसके बाद जाउंगा। मैंने उनके साथ फिल्म की थी। मैं उस समय बहुत गल्तियां करता था लेकिन वो मुझे हमेशा समझाती थीं और मुझे कंफरटेबल महसूस कराती थीं।"
इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी ने एक ऐसी गृहणी का किरदार निभाया है जिसे इंग्लिश नहीं आती और जिसकी वजह से उसके परिवार वाले उसे ज्यादा महत्व नहीं देते। फिर एक दिन अपने पति और अपने बच्चों का सम्मान पाने के लिए वो इंग्लिश सीखना शुरु करती है। इंग्लिश विंग्लिश 5 अक्टूबर को सिनेमाहॉल में रिलीज होगी। इस फिल्म को रिलीज होने से पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्दे्शन गौरी शिंडे ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











