बिना दाढ़ी के ऋतिक रोशन की नई फोटो, कृष 4 का नया लुक? फैंस बोले- 20 साल का लड़का

ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म विक्रम वेधा की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। विक्रम वेधा की शूटिंग हाल ही में ऋतिक रोशन ने खत्म की है।विक्रम मेधा रैप अप की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर सामने आयी थीं। विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन का का लुक उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग है। दाढ़ी वाले लुक के साथ ऋतिक रोशन नए रंग में दिखाई देंगे।

लेकिन विक्रम वेधा की शूटिंग खत्म होने के बाद अब ऋतिक रोशन अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। ऋतिक रोशन ने अपने सभी फैंस को सरप्राइज करते हुए दाढ़ी क्लीन करके अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। ऋतिक रोशन ने अपने नए लुक की एक तस्वीर शेयर की है।

Hrithik roshan

इसके साथ ही क्लीन शेव लुक के साथ अपना नया लुक शेयर किया है। ऋतिक रोशन ने अपने इस लुक के साथ कैप्शन में लिखा है ऊप्स। ऋतिक के इस नए लुक को देखने के बाद फैंस कमेंट देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऋतिक की यह तस्वीर खबरों में छाई हुई है। इसके साथ ही इस फोटो को 1 करोड़ से अधिक बार देखा भी गया है। ऋतिक की इस तस्वीर पर कई सारे फैंस ने कमेंट किया है।

एक फैन ने लिखा है कि फाइटर मोड शुरू। एक यूजर ने लिखा है कि ये कौन हैं?एक यूजर ने यह पूछ डाला है कि 20 साल का यह लड़का कौन है? एक महिला फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि कोई इतना हैंडसम कैसे हो सकता है?

एक यूजर ने यह बोला है कि कहो न प्यार है 2 वाला लुक है ये। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा रिलीज के बाद उनकी अगली फिल्म कृष 4 हो सकती है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है वह जल्द इस पर काम कर सकते हैं। बता दें कि विक्रम वेधा की कहानी विक्रम बेताल पर बेस्ड है। पहली बार सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की जोड़ी एक साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा ऋतिक रोशन के पास फाइटर फिल्म भी है। दीपिका पादुकोण इसमें दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X