#Poster: मोहनजोदड़ो के नए पोस्टर में ऋतिक - पूजा की शानदार केमिस्ट्री

ऋतिक रोशन - पूजा हेगड़े स्टारर मोहनजोदड़ो का नया पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और इस पोस्टर में सरमन और चानी के बीच की केमिस्ट्री दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि पोस्टर लाजवाब तो नहीं है लेकिन पिछले पोस्टर से बेहतर है।

फिल्म 12 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और अक्षय कुमार की रूस्तम के साथ क्लैश हो रही है। हालांकि, ऋतिक रोशन को दो साल बाद परदे पर देखने के लिए सब बेचैन है, लेकिन अभी तक फिल्म का कोई भी हिस्सा लोगों को लुभा नहीं पाया है।

hrithik roshan mohenjodaro new poster

गौरतलब है कि मोहनजोदड़ो को लेकर लोग दो भागों में बंट गए हैं। एक जो इसे क्रिएटिविटी कह रहे हैं और दूसरे जो इसे इतिहास का दमन कह रहे हैं। बहरहाल, इस पर तो हम काफी लंबा चौड़ा विश्लेषण कर ही चुके हैं। पढ़िए यहां--->[#MohenjodaroTrailer: 3 मिनट में निकाल ली गईं इतनी गलतियां!]

हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज़ हुआ जो जो रहमान साहब ने गाया है। उनके संगीत पर तो कोई उंगली नहीं उठाता है पर फिर भी डरते डरते ही सही, लेकिन बता देते हैं कि ये गाना किसी को कुछ खास नहीं लगा।

फिल्म में पूजा हेगड़े के कॉस्ट्यूम को लेकर भी लोग काफी बहस कर चुके हैं। हालांकि उसे भी क्रिएटिविटी कहकर लोग पहले ही टाल चुके हैं, जबकि वो हर NANOSECOND पर भी आपको केवल अजीब से आमसूत्र वाले एड की याद दिलाएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X