कृष 4 के ऐलान के साथ बड़ा खुलासा, 1 नहीं 4 सुपरहीरो के साथ ऋतिक रोशन, तगड़ी Details
ऋतिक रोशन के करियर की उड़ान सुपर 30 और वॅार फिल्म के बाद तेजी से आगे बढ़ रही है। ऋतिक रोशन की झोली में बैक टू बैक कई फिल्में हैं। इस फेहरिस्त में जिसे लेकर सबसे अधिक चर्चा हो रही है वो कृष 4 है। जी हां, ऋतिक रोशन के करियर की सबसे हिट फिल्म की बात करें तो उसमें कृष सीरीज भी शामिल है।
वॅार से पहले ये ऋतिक रोशन की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म है। इसी फिल्म के कारण ऋतिक रोशन इंडियन सुपर हीरो बने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आयी है कि कृष 4 की स्क्रिप्ट का अंतिम काम जारी है। करोड़ों रुपए की लागत से ये फिल्म बनाई जा रही है।

ये रिपोर्ट सामने आ रही है कि कृष 4 में ऋतिक रोशन एक नहीं बल्कि 4 किरदार में दिखाई देंगे। यानी कि डबल का भी डबल। ऋतिक रोशन के सुपरहीरो किरदार के साथ फीमेल सुपरहीरो भी होगी।
जो कि इस बार साथ मिलकर बुराई का खात्मा करेंगे। ऐसे में कृति सेनन और कियारा आडवाणी में से किसी एक का नाम इसके लिए तय माना जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications