एक किताब लिखने की योजना बना रहे हैं रितिक
मुंबई। अपने काम और समर्पण के कारण बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह रखने वाले अभिनेता रितिक रोशन अब एक किताब लिखने की योजना बना रहे हैं। इसका विचार कैसे आया के बारे में सूत्रों ने बताया कि रितिक ने हाल ही में अपनी ब्रेन सर्जरी करवाई और इस दौरान उन्होने अपने बेटों रिदान और रेहान के लिए कविता लिखी।
यह कविता इतनी प्रभावशाली थी कि अब उन्हें कुछ अभिनेताओं ने अपनी किताब प्रकाशित करने की सलाह तक दे डाली है। जिस पर रितिक भी मन बना रहे हैं।
रितिक रोशन ने अपने बच्चों से प्रेरित होकर उन्हीं के लिए कविता लिखी थी।


Click it and Unblock the Notifications












