Alert..इस हिट डायरेक्टर के साथ ..ऋतिक रोशन की अगल फिल्म तय!
काबिल के सौ करोड़ की कमाई के बाद ऋतिक रोशन अब नए प्रोजेक्ट की तलाश में हैं। खबर है कि ऋतिक प्रभु देवा के साथ काम करने का मन बना रहे हैं !
काबिल की सफलता के बाद ऋतिक रोशन के खाते में कई बड़ी फिल्मों के प्रस्ताव हैं। दूसरी तरफ वह जल्द ही अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म कृष 4 की तैयारी भी शुरू करेंगे।
लेकिन इससे पहले यह खबर आयी है कि ऋतिक रोशन लोकप्रिय डायरेक्टर प्रभु देवा के साथ काम करने का मन बना रहे हैं। जी हां, ऋतिक एक सुपरहिट तेलुगु फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं।
हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि वह कौन सी फिल्म होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रभु देवा और ऋतिक रोशन के बीच एक हिट तेलुगु फिल्म को लेकर बातचीत शुरू है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ऋतिक रोशन का नाम कथ्थी के रीमेक से जुड़ा था। फिर इस प्रोजेक्ट पर दोबारा से अक्षय कुमार की एंट्री हो गई। कुल मिलाकर यह देखना दिलचस्प होगा कि काबिल की सफलता के बाद ऋतिक किस तरह संभल कर अपने करियर में आगे बढ़ते हैं।
यह बात भी तय है कि ऋतिक अब सोच-समझकर अपनी फिल्मों का चयन करना चाहते हैं। यही वजह है कि कृष 4 के अलावा वह किसी दूसरी फिल्म को साइन करने की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications