गर्लफ्रेंड सबा आजाद से जल्द करेंगे शादी, एक्स वाइफ के साथ ऋतिक रोशन ने कर लिया फैसला !
बॅालीवुड के एक्शन सुपरस्टार ऋतिक रोशन बीते कुछ समय से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। यह तय हो चुका है कि ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। आधिकारिक तौर पर वह अपने इस रिश्ते का ऐलान कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट में अब इसकी चर्चा हो रही है कि ऋतिक रोशन जल्द ही सबा आजाद से शादी करने जा रहे हैं।

एक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन एक दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं और अपने इस रिश्ते को दोनों ही लोग नाम देने के लिए भी तैयार हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार दोनों ही जल्द परिवार के बीच साधारण तरीके से शादी कर सकते हैं।

शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं
फिलहाल दोनों शादी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। दोनों इस समय एक दूसरे को रिश्ते में और गहराई तक ले जाना चाहते हैं। ऐसे में शादी को लेकर सबा और ऋतिक किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की शादी
दूसरी तरफ ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अर्सलान गोनी को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों ने भी अपने रिश्ते को शादी से फिलहाल दूर रखने का फैसला लिया है। याद दिला दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 दिसंबर में शादी की।

ऋतिक रोशन का परिवार
साल 2013 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। ऋतिक और सुजैन के एक बेटे का जन्म साल 2006 में हुआ और दूसरे बेटे का जन्म साल 2008 में हुआ।


Click it and Unblock the Notifications