BOOKED: 25 जनवरी 2019 को ऋतिक रोशन का KHAN वाला धमाका होने जा रहा है!
ऋतिक रोशन के फैन्स उनके शानदार कमबैक के लिए काफी उत्साहित हैं। इसलिए जब से खबर मिली है कि जनवरी 2019 में ऋतिक रोशन धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं सुपर 30 बायोपिक से तब से फैन्स अगली खबर का इंतज़ार कर रहे थे।
अगली खबर यानि कि फिल्म की हीरोइन। पहले खबरें थीं कि फिल्म में कैटरीना कैफ हैं। लेकिन कैटरीना फिलहाल काफी बिज़ी चल रही हैं। अब खबर है कि फिल्म में सारा अली कान को साइन किया जा सकता है। और ये डिमांड खुद ऋतिक ने की है।

जी हां, इससे पहले खबरें थीं कि ऋतिक और सारा, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की किसी रोमांटिक कॉमेडी में साथ नज़र आने वाले थे लेकिन उधर बात नहीं बनी।
अब ऋतिक ने खुद अपने सुपर 30 डायरेक्टर विकास बहल को सारा का नाम सुझाया है औऱ माना जा रहा है कि सारा का नाम लगभग फाइनल है। दिक्कत बस ये है कि सारा को अभिषेक कपूर ने केदारनाथ की रिलीज़ तक कोई प्रोजेक्ट लेने से मना किया है।
देखना ये है कि क्या सारा के हाथ से फिर से एक अच्छा प्रोजेक्ट निकल जाता है। वैसे सारा अली खान इस वक्त बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बनी हुई हैं और सलमान खान से लेकर सनी देओल तक उनके पीछे पड़े हैं -


Click it and Unblock the Notifications
