ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट की ये तस्वीर हो रही है तेज़ी से वायरल, आप भी देखेंगे तो चौंक जाएंगे
आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की सबसे क्यूट हीरोइनों में से एक मानी जाती हैं। अब ऋतिक रोशन के साथ आलिया भट्ट की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जहां आलिया भट्ट एक छोटी सी बच्ची हैं और ऋतिक रोशन अपने कहो ना प्यार है लुक में। ये तस्वीर 2000 की है जब ऋतिक रोशन की कहो ना प्यार है रिलीज़ हुई थी और वो लड़कियों के क्रश बन गए थे।
इस तस्वीर में आलिया भट्ट, उनकी बहन शाहीन भट्ट और दोस्त अनुष्का रंजन और मसाबा गुप्ता दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर शेयर की है अनु रंजन ने। इस तस्वीर पर आलिया की बहन शाहीन ने कमेंट भी किया कि अनु आंटी आपने ये तस्वीर क्यों डाल दी।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले जब संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह के लिए आलिया भट्ट और सलमान खान की जोड़ी फाईनल हुई थी तब भी आलिया की एक ऐसी ही तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी और इस तस्वीर का काफी मज़ाक उड़ाया गया था।
आलिया भट्ट केवल स्टार्स के साथ ही नहीं बल्कि स्क्रीन पर भी इस नन्हें अवतार में दिख चुकी हैं। और केवल आलिया भट्ट ही नहीं, बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें आपने बड़े परदे पर छोटे से नन्हें अवतार में ज़रूर देखा होगा।
देखिए बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के बचपन की डेब्यू तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
