रितिक बनेंगे पेनलोप क्रूज के हीरो
रितिक रोशन बालीवुड के सबसे भाग्यशाली हीरो माने जायेंगे, जो कि न सिर्फ हालीवुड की फिल्म में काम करेंगे बल्कि वे हालीवुड की चर्चित व अति सैक्सी हीरोइन पेनलोप क्रूज के हीरो बनकर आ रहे हैं. जाहिर उनकी इस किस्मत पर बालीवुड के अन्य स्टारों को जलन तो होगी ही.
हालीवुड की इस फिल्म को बनाने के लिए रितिक की प्रोडक्शन कंपनी फिल्म क्राफ्ट एक हालीवुड की प्रोडक्शन कंपनी से समझौता कर रही है. इस फिल्म को बहुत बडे बजट की बनाया जायेगा और इसमें टाप के हालीवुड के कलाकार और टेक्नीशियन होंगे. फिल्म को रोमांटिक थ्रिलर बनाया जायेगा.
हालांकि इस बारे में रितिक के पिता राकेश रोशन ने स्पष्टीकरण नही दिया है कि क्या वाकई में रितिक हालीवुड की फिल्म में काम करने वाले हैं.


Click it and Unblock the Notifications