Pics: ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद, Ex wife सुज़ैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ की पार्टी

ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान, बहुत अच्छे दोस्त हैं। तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों को एक साथ बड़ा कर रहे हैं। और अब दोनों अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। ऋतिक रोशन जहां, एक्ट्रेस सबा आज़ाद को डेट कर रहे हैं वहीं सुज़ैन खान, टीवी एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

कल रात ऋतिक रोशन का एक वीडियो वायरल हुआ जहां वो सबा आज़ाद के साथ एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले कहीं से वापस आते नज़र आए। वहीं आज सुबह, सुज़ैन खान और अर्सलान गोनी का भी हू ब हू साथ में आते एक वीडियो वायरल हुआ।

hrithik-roshan-parties-with-girlfriend-saba-azad-ex-wife-sussanne-khan-her-boyfriend-arslaan-goni

दिलचस्प ये है कि ऋतिक और सुज़ैन, अपने अपने पार्टनर्स के साथ एक ही तरह से एक ही जगह से लौट रहे थे। इतना ही नहीं, दोनों ने अपने अपने पार्टनर्स के साथ गोवा में एक ही जगह पार्टी की। हालांकि, ऋतिक - सबा और सुज़ैन - अर्सलान की ये डबल डेट प्लान नहीं थी। लेकिन दोनों कपल इत्तेफाक से एक ही पार्टी में पहुंच गए।

ऋतिक और सुज़ैन की तारीफ

ऋतिक और सुज़ैन की तारीफ

एक्ट्रेस पूजा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जहां ऋतिक और सबा के साथ तस्वीर शेयर की वहीं उन्होंने सुज़ैन और अर्सलान के साथ भी एक तस्वीर शेयर की। फैन्स इन तस्वीरों को देख कर ऋतिक और सुज़ैन की काफी तारीफ कर रहे हैं। उनका मानना है कि ऋतिक और सुज़ैन ने वाकई रिलेशनशिप का एक अच्छा उदाहरण रखा है जहां ज़रूरी नहीं है कि तलाक के बाद दो लोग केवल दुश्मनी या एक दूसरे के लिए नफरत रखें। लोग ऋतिक और सुज़ैन की तरह दोस्त भी रह सकते हैं।

परिवार की तरह साथ हैं ऋतिक - सुज़ैन

परिवार की तरह साथ हैं ऋतिक - सुज़ैन

ऋतिक और सुज़ैन ने अपने फैन्स को सिखाया है कि ज़िंदगी में सब कुछ फिल्मी नहीं होता। And they live happily ever after जैसी चीज़ें बस फिल्मों में ही होती हैं। इसलिए ज़िंदगी में समझदारी और एडजस्टमेंट ज़रूरी है, फिल्म स्टार्स के लिए भी। ऋतिक और सुज़ैन जहां अपने बच्चों ऋहान और ऋदान के साथ एक साथ ट्रिप पर जाते हैं वहीं लॉकडाउन में ये चारों एक परिवार की तरह साथ रहे।

लगाई जा रही हैं शादी की अटकलें

लगाई जा रही हैं शादी की अटकलें

आज कल का यूथ जो शादी को तरजीह न देकर लिव इन पर ज़्यादा विश्वास करता है उनके लिए ऋतिक ने एक संदेश दिया। तलाक फाइल करने के बाद ही ऋतिक ने मीडिया में स्टेटमेंट दिया कि शादी पर मेरा पूरा विश्वास है और कुछ बातों की वजह से मेरा इस संस्था पर से विश्वास उठ जाए यह गलत होगा। माना जा रहा है कि फरहान अख्तर के बाद अब ऋतिक रोशन भी सबा आज़ाद के साथ जल्दी ही सात फेरे ले सकते हैं। वहीं सुज़ैन भी ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा के साथ सोशल मीडिया पर काफी फ्रेंडली हैं।

हमेशा साथ खड़े रहे

हमेशा साथ खड़े रहे

सेलिब्रटी की भी अपना निजी जीवन होता है और उनकी हर खबर गॉसिप नहीं होती। दो लोग आपसी समझ से भी अलग हो सकते हैं इसके लिए एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की कोई ज़रूरत नहीं है। ऋतिक और सुज़ैन ने अपने तलाक के साथ ये साबित किया। तलाक के बाद दोनों के बारे में काफी कुछ कहा और लिखा गया लेकिन दोनों मज़बूती से एक दूसरे के साथ खड़े रहे। यहां तक कि जब कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर अजीब तरह के इल्ज़ाम लगाए तब भी सुज़ैन ऋतिक के साथ खड़ी दिखाई दीं।

ज़िंदगी में आगे बढ़ना

ज़िंदगी में आगे बढ़ना

ऋतिक सुज़ैन जितनी समझदारी और बैलेंस के साथ ज़िंदगी बिता रहे हैं वो यह साफ करता है कि एक रिश्ता टूट जाने से देवदास बनने की ज़रूरत नहीं है। और भी काम हैं ज़िंदगी में। दोनों ने जहां प्रोफेशनली अपनी ज़िंदगी को अलग दिशा दी वहीं अब निजी तौर पर भी दोनों अलग अलग लोगों के साथ ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

जुड़ा हुआ है पूरा परिवार

जुड़ा हुआ है पूरा परिवार

ये मानना बिल्कुल गलत है कि दो की लड़ाई में तीसरा ज़रूर होगा। ऋतिक सुज़ैन की अनबन को पहले बारबरा मोरी पर सौंपा गया। फिर अर्जुन रामपाल पर गाज गिरी पर निकला कुछ नहीं। दोनों आज भी पूरी समझदारी के साथ अपने परिवार से जुड़े हैं और साथ हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन, सुज़ैन खान के पिता के जन्मदिन की पार्टी पर भी दिखे। वहीं सुज़ैन की बहन फराह खान, ऋतिक को राखी बांधती हैं।

दोस्त और परिवार बेहद ज़रूरी

दोस्त और परिवार बेहद ज़रूरी

ज़िंदगी में परिवार और दोस्तों की ज़रूरत कितनी होती है यह बात ऋतिक - सुज़ैन के किस्से ने साबित किया। दोनों के परिवार और दोस्तों ने इस मुश्किल में उनका बखूबी साथ निभाया।

हर लड़ाई में बच्चों को खींचना ज़रूरी नहीं

हर लड़ाई में बच्चों को खींचना ज़रूरी नहीं

ऋतिक - सुज़ैन की लड़ाई से उनके बच्चे हमेशा अलग रहे हैं। दोनों ने ही बच्चों को इससे दूर रखा। कई मौकों पर तलाक फाइल करने के बाद भी दोनों साथ दिखे। ये उनकी समझदारी और ज़िम्मेदारी दोनों को दिखाता है। और तो और दोनों हर साल अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर एक परिवार की तरह जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X