Ex-Wife सुजैन खान के बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करते ऋतिक रोशन की तस्वीरें वायरल, फैंस हुए कंफ्यूज

hrithik Arsalan

Hrithik Roshan Poses with Sussanne Khan boyfriend: ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन मनाया। कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन, सबसे अधिक ध्यान अर्सलान गोनी के बर्थडे विश ने खींचा है। दरअसल, अर्सलान गोनी ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान के बॉयफ्रेंड हैं। सभी को कई बार साथ में भी स्पॉट किया गया है।

अर्सलान गोनी ने ऋतिक रोशन के साथ एक सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की थी। साथ ही उन्होंने लिखा था- 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे ऋतिक रोशन।' वहीं, उनकी स्टोरी को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने रिप्लाई में लिखा है- 'थैंक्स यारा'। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन ब्राउन टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन थम्स अप करते हुए तस्वीर में पोज दे रहे हैं।

वहीं, अर्सलान गोनी सफेद टी शर्ट में दिख रहे हैं। ऋतिक रोशन ने अपना हाथ अर्सलान के कंधों पर रखा हुआ है। बता दें कि, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में ऋतिक रोशन अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे थे।

वहीं, सुजैन खान ने लिखा था- 'जन्मदिन मुबारक हो, ऋतिक...आपके जीवन का सबसे अच्छा और सबसे मजबूत हिस्सा जीवन आपका इंतजार कर रहा है !! भगवान आपको असीम आशीर्वाद दें। वीडियो में सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आई थीं।

ऋतिक रोशन और अर्सलान गोनी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। ऋतिक रोशन की निजी जिंदगी की बात करें तो, वो इन दिनों एक्ट्रेस-म्यूजिशियन सबा खान को डेट कर रहे हैं। दोनों को पहली बार 2022 में एक साथ स्पॉट किया गया था। सबा खान को ऋतिक रोशन के साथ कई फैमिली फंक्शन पर भी देखा गया है। करण जौहर के 50वें बर्थडे बैश में भी दोनों पहली बार साथ में एक दूसरे का हाथ थामकर मीडिया के सामने पोज भी दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X