कैसी लड़ाई.. साथ साथ पार्टी कर रहे हैं अक्षय कुमार- ऋतिक रोशन!
बैक टू बैक तीन हिट फिल्में देकर अक्षय कुमार फिलहाल एकदम रिलैक्स मूड में हैं। अपनी ताजा हिट फिल्म रूस्तम की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए अक्षय कुमार ने बॉलीवुड फ्रैंड्स के लिए पार्टी रखी। जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे शरीक हुए। जबकि हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ भी दिखे।

लेकिन पार्टी में सभी को ऋतिक रोशन की बहुत कमी खली। दरअसल, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। लेकिन अफवाहें उड़ी कि ऋतिक पार्टी में नहीं आए।
इस टॉप लिस्ट में भी अक्षय ही अक्षय.. No. 2 पर रह गए सलमान!
जाहिर है, सभी ने माना कि रूस्तम और मोहनजोदड़ो का क्लैश ही इसके पीछे का कारण है। लेकिन एक मिनट..ऋतिक रोशन उस पार्टी में मौजूद थे। जी हां, सूत्रों की मानें तो ऋतिक और अक्षय के बीच कोई खटपट नहीं है, बल्कि दोनों ने पार्टी में बेहद एन्जॉय किया।
ये 8 साल पुराने अक्षय नहीं हैं, Dear शाहरूख.. टक्कर लेना पड़ेगा मंहगा!
और जहां तक तस्वीरों की बात है तो ऋतिक और अक्षय एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। लिहाजा, ऋतिक सीधा अक्षय के घर ही पहुंच गए थे। इसीलिए वे किसी भी तस्वीरों में नहीं दिखें.. हम्मम.. यानि की अभी भी ये दो सुपरस्टार्स एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। अच्छी बात है.. उम्मीद है इस खबर से फैंस खुश होंगे।


Click it and Unblock the Notifications















