कंट्रोवर्सी को छोड़िए..लंदन में यूं पार्टी कर रहे ऋतिक..वो भी इस शख्स के साथ
पिछले कुछ दिनों से ऋतिक रोशन एक बार फिर सुर्खियों में हैं और वजह से हैं कंगना रनौत। कंगना रनौत ने पत्रकार रजत शर्मा को दिए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन सहित कइयों के बारे में बहुत कुछ बोला। आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी जरीना वहाब ने कंगना पर केस की धमकी भी दी।
लेकिन ऐसा लगता है कि ऋतिक रोशन को कंगना के इस इंटरव्यू से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जी हां ऋतिक रोशन इन दिनों रणवीर सिंह और करण जौहर के साथ लंदन में पार्टी कर रहे हैं वो भी बेफिक्र और बिंदास।

दरअसल ऋतिक रोशन इन दिनों लंदन में एक दोस्त की शादी में हैं। इसी सिलसिले में अनिल कपूर, करण जौहर और रणवीर सिंह भी लंदन में हैं। ऋतिक रोशन ने इस दौरान कई सेल्फी भी पोस्ट की। इतना ही नहीं इनके अलावा इस शादी में कई और स्टार भी थे।
आगे की स्लाइड में देखिए इस रॉयल शादी में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











