WHATT: इस ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट से आमिर OUT और हमारे ईद सुपरस्टार IN!
एसएस राजामौली की महाभारत हर दिन चर्चा में बढ़ती जा रही है। अब माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट से आमिर खान जुड़ना चाहते हैं पर एसएस राजामौली की पसंद आमिर की जगह हैं ये दो सुपरस्टार्स!
एस एस राजामौली की इस समय चर्चा का सबसे बड़ा विषय है। कभी फिल्म की स्टारकास्ट तो कभी फिल्म का बजट। गौरतलब है कि बाहुबली के बाद एसएस राजामौली इस विषय पर काम करना शुरू करेंगे।
पौराणिक कथाएं और कॉस्ट्यूम ड्रामा हमेशा से ही साउथ डायरेक्टर का फेवरिट विषय रही हैं। महाभारत इन दोनों का ही मिक्स होगा। वहीं माना जा रहा है कि एसएस राजामौली को फिल्म की प्रेरणा बाहुबली से ही मिली।

फिल्म को लेकर आमिर खान के कृष्ण बनने की चर्चा थी लेकिन हाल ही में फिल्म से जुड़ी कुछ खबरें बाहर आईं हैं जिनके मुताबिक फिल्म की टीम ये चाहती है कि फिल्म में कृष्ण की भूमिका ऋतिक रोशन या महेश बाबू करें।
जहां ऋतिक रोशन जोधा अकबर जैसी ऐतिहासिक फिल्म कर चुके हैं वहीं मोहनजोदड़ो जैसी अजीब सी फिल्म में भी ऋतिक रोशन की मेहनत साफ दिखाई दी। हालांकि कृष्ण के रोल में वो कैसे लगेंगे पता नहीं।
वहीं ईद सुपरस्टार महेश बाबू, जो इस साल सलमान खान की ट्यूबलाइट से भिड़ने को तैयार हैं, इस फिल्म में कृष्ण के किरदार की परफेक्ट चॉइस माने जा रहे हैं।
महेश बाबू तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार हैं लेकिन फिर भी बॉलीवुड में उनके फैन्स की कमी नहीं है। अब देखते हैं कि फिल्म की फाइनल कास्ट क्या होगी। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications