मीडिया ने कंगना झूठ बोलने के लिए उकसाया, इससे बहुत दुखी हूं - ऋतिक रोशन ने की दो टूक बात
ऋतिक रोशन सुपर 30 की सफलता के बाद अब अपनी अगली फिल्म वार को प्रमोट करना शुरू कर चुके हैं। टाईगर श्रॉफ के साथ उनकी ये यशराज फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत पर भी बात की।
ऋतिक ने बताया कि इस पूरे कांड में वो मीडिया से सबसे ज़्यादा आहत हैं। मीडिया ने कंगना की बात को बिना जांच या परख के इतना तवज्जो दी कि उसे कुछ भी बोलने की हिम्मत आ गई।

और जब उनका एक झूठ पकड़ा नहीं गया तो वो झूठ पर झूठ बोलती गईं और दूसरे के सम्मान को ठेस पहुंचाती गईं। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने मीडिया के सामने ऋतिक रोशन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ऋतिक उनके साथ रिलेशनशिप में थे और शादी का वादा भी किया था।
वहीं ऋतिक रोशन ने अपना पक्ष रखते हुए साफ कहा था कि कोई बहरूपिया कंगना रनौत से ऋतिक रोशन बनकर बात करता रहा और कंगना ने उसका यकीन किया। ऋतिक ने कंगना के भेजे ईमेल्स के खुलासे भी किए जिनमें से एक का भी ऋतिक ने जवाब नहीं दिया था।


Click it and Unblock the Notifications