शाहरूख से भिड़ने पर बोले ऋतिक - "मेरे पापा को बहुत दुख पहुंचा है"
ऋतिक रोशन ने आखिरकार शाहरूख खान की रईस और अपनी फिल्म काबिल के क्लैश के बारे में एक सच्ची बात बोली और सबको उनकी समझदारी सुनकर अच्छा लगेगा।
ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रईस से भिड़ने पर खुलकर बात करते हुए कहा कि अगर बेहतर प्लानिंग की जाती तो शायद रईस की टीम ये क्लैश रोक सकती थी। फिलहाल तो मैं दुखी हूं और मेरे पापा और भी ज़्यादा दुखी हैं।
दरअसल, वो हमेशा प्लान करके चीज़ें चलते हैं ताकि कुछ गलत ना हो। और यही उम्मीद वो दूसरों से भी रखते हैं और जब ऐसा नहीं होता है तो ज़ाहिर सी बात है कि उन्हें दुख पहुंचता है।

ऋतिक ने क्लैश के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारी फिल्म अक्टूबर में ही खत्म हो चुकी थी लेकिन पापा किसी से क्लैश नहीं चाहते थे। नवंबर - दिसंबर की तारीखें पहले से ही बुक थीं। इसलिए हमने जनवरी खाली देखा तो फिल्म एलान कर दी।
पापा नहीं चाहते थे कि फिल्म किसी से भिड़े और किसी भी प्रोड्यूसर का नुकसान हो। लेकिन फिर रईस भी उसी तारीख पर आ गई। और पापा को लगता है कि जब वो दूसरों के साथ अच्छा कर रहे हैं तो दूसरे भी उनके बारे में सोचें। इसलिए वो दुखी हैं।
[#Challenge: इतने बड़े हैं तो डेट छोड़कर दिखाएं शाहरूख - सलमान]
हालांकि मैं समझता हूं कि रईस के पास भी कोई ऑप्शन नहीं था। उनकी फिल्म सुलतान के साथ रिलीज़ होनी थी और तब से उसे डेट नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अगर रईस की टीम थोड़ा सा बेहतर तरीके से प्लान करती तो ये क्लैश बचाया जा सकता था।
वैसे हाल ही में रईस और काबिल की टीम में शब्दों का काफी एक्सचेंज हुआ है वो भी पढ़ ही लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications