टाईगर श्रॉफ किसी से डरता नहीं है, इसलिए उसके साथ फिल्म करना आसान था - ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ एक साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म वॉर में दिखाई देंगे। और अब टाईगर श्रॉफ के साथ काम करने पर बात करते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि ऐसी फिल्में बनाने के लिए दो ऐसे एक्टर्स को साथ आने की ज़रूरत है जो अपने काम को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हों और एक दूसरे से बिल्कुल भी Insecure ना हों।
ऋतिक ने बताया कि ये बहुत दुख की बात है कि इस इंडस्ट्री में दो अच्छे बड़े एक्टर्स भी एक दूसरे से इतना Insecure और डरे हुए रहते हैं कि साथ काम करने में हिचकिचाते हैं। अब अच्छी बात ये है कि टाईगर में ऐसी कोई कुंठा नहीं है और हम दोनों ने ही सिद्धार्थ पर पूरा भरोसा दिखाया।

ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। उनका कहना है कि एक्शन फिल्में उन्हें वैसे भी बेहद पसंद है। हालांकि उन्हें ऐसी फिल्में करने का मौका नहीं मिलता है। लेकिन जब भी मौका मिला तब ऋतिक ने बेहद शानदार तरीके से ये किरदार निभाए हैं।
ऋतिक का कहना है कि वैसे तो वो केवल एक्शन फिल्में ही करना चाहते हैं लेकिन उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल पाती हैं। लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वो ऐसी फिल्में करने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications