..................... 'कहो ना प्यार है' के लिए ऋतिक रोशन ने उधार में कराया था फोटोशूट, फिल्म देने से राकेश रोशन ने कर दिया था इंकार! Hrithik Roshan opens up on how he got Kaho Naa Pyaar Hai, when Rakesh Roshan wants to do a film with Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

'कहो ना प्यार है' के लिए ऋतिक रोशन ने उधार में कराया था फोटोशूट, फिल्म देने से राकेश रोशन ने कर दिया था इंकार!

hrithik-roshan-opens-up-on-how-he-got-kaho-naa-pyaar-hai-rakesh-roshan-to-do-a-film-with-shahrukh

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही बेहिसाब स्टारडम हासिल कर लिया था। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसके बाद ऋतिक रातोंरात बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार बन गए। लेकिन क्या आपको पता है.. कि इस फिल्म के लिए राकेश रोशन पहले ऋतिक को कास्ट नहीं करना चाहते थे!

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन ने अपने करियर के शुरुआती दौर पर खुलकर बातें कीं। अभिनेता ने कहा, "मैं अपने पिता के साथ काम करना चाहता था और उनकी अगली फिल्म में बतौर लीड खुद को देख रहा था। लेकिन वो एक बड़े स्टार को ढूंढ रहे थे। उन्होंने मुझे रोल ऑफर नहीं किया।"

ऋतिक ने खुलासा किया कि उनके पिता ने उन्हें कई बार कहा था कि वह उनके लिए फिल्म नहीं बनाएंगे.. और उन्हें अपने दम पर ही बॉलीवुड में कदम रखना होगा।

ऋतिक ने कहा कि जब उन्होंने काम की तलाश शुरू की, तो वह अपना फोटोशूट नहीं करा सकते थे क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा, "मैं काम की तलाश में था। मेरे फोटो सेशन के लिए, मेरे पास पैसे नहीं थे। फिर मैंने डब्बू रत्नानी से वादा किया कि मेरा फोटोशूट कर दे, जब मैं कमाना शुरू करूंगा तो पैसे दे दूंगा।"

ऋतिक ने कहा कि जब उनके पिता राकेश को पता चला कि वह स्क्रीन टेस्ट कर रहे हैं, तब फिर उन्होंने शायद मेरे बारे में सोचा। उस समय वो शाहरुख (खान) या आमिर (खान) के साथ एक फिल्म बना रहे थे, जो बंद पड़ गई थी..

उन्होंने आगे कहा, "जब पापा उस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे थे तो सभी लेखकों ने सुझाव दिया कि इस फिल्म को एक नए लड़के और नई लड़की की जरूरत है। मैं भी उस चर्चा का हिस्सा था.. और मैंने भी कहा कि हां पापा, मैं शाहरुख को इस फिल्म में नहीं देखना चाहता। इस पर मेरे पिता ने खुलासा किया कि वो इस फिल्म में मुझे लेना चाहते हैं। और इस तरह मुझे कहो ना प्यार है मिली।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X