इस देश में मर्दों को परेशान करने वाली औरतों के लिए कोई कानून नहीं है - कंगना पर बोले ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने काफी समय बाद कंगना रनौत पर टिप्पणी की है और ये सटीक इतनी है कि हर कोई बस इसे पढ़कर ऋतिक का समर्थन कर सकता है। दरअसल, कंगना रनौत के साथ कानूनी लड़ाई पर बात करते हुए ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में बताया कि मेरी उस औरत के साथ कोई भी कानूनी लड़ाई नहीं है। लेकिन ऋतिक ने इसका कारण शानदार बताया।
ऋतिक रोशन का कहना है कि वो कंगना के खिलाफ कोई केस नहीं कर सकते हैं क्योंकि इस देश में अगर एक औरत किसी मर्द को परेशान कर रही है तो उसके खिलाफ कोई कानून और कोई नियम नहीं है। गौरतलब है कि ऋतिक ने काफी समय पहले ही कहा था कि कंगना उन्हें Stalk करती थीं और अजीब चिट्ठियां भेजती थीं।

दरअसल, कंगना रनौत किसी इंसान को ऋतिक रोशन समझकर बात करती थीं और ये बात ऋतिक रोशन ने काफी पहले ही साफ कर दी थी। उन्होंने अपना असली ईमेल आईडी भी जारी किया था। काफी समय पहले, ऋतिक ने एलान किया था कि अगर कोई बहरूपिया आप से ऋतिक रोशन बनकर कॉन्टैक्ट करे तो शिकायत दर्ज करिए।
उस दौरान किसी को ये नहीं पता था कि ऋतिक ये सारे एलान कंगना के कारण कर रहे हैं। वैसे आप भी देखिए कि उस वक्त कंगना ने ऋतिक को कितने ईमेल किए -


Click it and Unblock the Notifications