सुपर 30 और वॉर की सफलता पर खुश हैं ऋतिक रोशन, लेकिन कहा - ''बेस्ट आना अभी बाकी है''

सुपर 30 के बाद इस साल ऋतिक रोशन की दूसरी सफल फिल्म बन चुकी है 'वॉर'। सुपर 30 ने जहां 150 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया है। वहीं, वॉर तीन दिनों में ही 100 करोड़ कमा चुकी है। बैक टू बैक फिल्मों की सफलता पर ऋतिक ने कहा, बतौर कलाकार यह सफलता मुझे प्रोत्साहित करती है, साथ ही मुझे और ज्यादा बेहतर काम करने की हिम्मत देती है।

ऋतिक ने कहा- मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास वैसी फिल्में हैं जो मुझे सशक्त बनाती हैं। इन दोनों फिल्मों पर मैंने बहुत प्यार और पैशन के साथ काम किया है। अब मैं अपना बेंचमार्क कुछ और ऊपर करने वाला हूं। इस सफलता के बाद मैं बहुत प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं। यह कामयाबी अहमियत रखती है।

Hrithik Roshan

सुपरस्टार ने कहा कि, यदि ये दोनों फिल्में नहीं चलती तो मैं प्रभावित होता। अपनी क्रिएटिव लाइफ में सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि खुद की सोच और अनुभूति पर यकीन रखें। इससे बहुत हिम्मत मिलती है। सुपर 30 और वॉर के लिए तारीफ बटोरने के बाद ऋतिक का मानना है कि उनका सर्वश्रेष्ठ काम आना अभी बाकी है।

बता दें, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म वॉर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। ऋतिक रोशन, टाइगर श्राफ स्टारर इस फिल्म ने 53.35 करोड़ की ओपनिंग दी थी। वहीं, अब तीन दिनों में यह 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म की टीम ने इस सफलता का जश्न भी मना लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X