विकास बहल मी टू मामले में ऋतिक रोशन ने कहा- ''मैं स्टैंड लेने वाला पहला शख्स था''
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 इस शुक्रवार रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक ने निर्देशक विकास बहल के मी टू मुद्दे पर खुलकर बातें कीं। ऋतिक ने कहा, 'सुपर 30' का सफर बहुत कठिन था। जब मैं इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त था तब मुझे विकास बहल पर लगे आरोपों के बाद कई कड़े फैसले लेने पड़े थे।'
बीते दिनों, विकास बहल को यौन शोषण मामले में क्लीन चिट मिल गई। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपनी आंतरिक जांच में विकास बहल आरोप मुक्त कर दिया। जिसके बाद निर्देशक को फिल्म सुपर 30 के पोस्टर पर क्रेडिट भी वापस दे दिया गया। इस मामले में तनुश्री ने बेहद भड़कीं और उन्होंने ऋतिक रोशन से इस मामले में कुछ स्टैंड लेने को कहा था।

इस पर ऋतिक ने कहा, मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं। उनके साथ होने वाले शोषण को खत्म करने में विश्वास रखता हूं। इसके साथ मीटू को भी सपोर्ट करता हूं। जब विकास का नाम इस मामले में आया था, तो मैं शायद पहला शख्स था जिसने सख्त रवैया अपनाया था। लेकिन जब कमिटी ने उन्हें क्लीन चिट दे दिया, तो जिस फिल्म पर उन्होंने काम किया है, उनसे वह क्रेडिट छीना नहीं जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications